Showing posts with label रचना के अनुसार वाक्य के भेद -३. Show all posts
Showing posts with label रचना के अनुसार वाक्य के भेद -३. Show all posts

Thursday, April 23, 2020

कक्षा -१० रचना के अनुसार वाक्य के भेद

सुप्रभात 😊
आशा है स्वस्थ व सुरक्षित होंगे।
कल हमने सरल व संयुक्त वाक्य किये आज हम मिश्र वाक्य करेंगे।

मिश्र वाक्य की पहचान 

इनमें कि ,जो ,क्योंकि ,जितना ,उतना ,जैसा ,वैसा ,जब ,तब, जहाँ ,वहाँ ,जिधर ,उधर ,अगर /यदि ,
 यद्यपि ,तथापि शब्दों का प्रयोग होता है
उदाहरण 
राम बाजार जाकर फल लाया।(सरल  वाक्य )
राम बाजार गया और राम बाज़ार से फल लाया।(संयुक्त वाक्य )
जब राम बाज़ार गया तब वह फल लाया।(मिश्र वाक्य )

भक्तिकाल के कवि कबीर ने साखियों की रचना की।  (सरल वाक्य )
कबीर भक्तिकाल के कवि थे और कबीर ने साखियों की रचना की।  (सयुंक्त वाक्य )
कबीर ने साखियों की रचना की जो भक्तिकाल के कवि थे।  (मिश्र वाक्य )

मैने परिश्रम कर सफलता प्राप्त की।  (सरल वाक्य )
मैंने परिश्रम किया और सफलता प्राप्त की।  (संयुक्त वाक्य )
जब मैंने परिश्रम किया तब मुझे सफलता मिली। (मिश्र वाक्य )

अभ्यास -१ 
निम्नलिखित सरल वाक्यों से मिश्र वाक्य बनाएं

क)बारिश होते ही मोर नाचने लगे।
ख )किसान सुबह होते ही खेत की ओर चला गया।
ग ) लॉकडाऊन खुलते ही बाज़ार में चहल -पहल होगयी।
घ )मैंने काम पूरा कर  चॉकलेट खाई।
ड़ )पिताजी ने चाय का प्याला बनाकर माँ को दिया।

अभ्यास -२ 
निम्नलिखित संयुक्त वाक्यों से मिश्र वाक्य बनाये

क )बेटे ने केक बनाया और माँ ने स्वाद लेकर उसे खाया।
ख ) रात्रि में चाँद एवं तारे प्रकाश फैलाते हैं।
ग ) नरेंद्र की सफलता पर उसे प्रशंसा ही नहीं बल्कि ईनाम  भी मिला।
घ ) वह उठा लेकिन लोगों ने उसे बिठा दिया।
ड़ ) मैं लॉकडाऊन में था इसलिए खेलने ना जा सका।

निर्देश :
सभी कार्य हिंदी व्याकरण में करें।
किसी भी तरह की असुविधा होने पर संपर्क करें।
गाने का आनंद लें।
https://youtu.be/T94PHkuydcw