विज्ञापन
सुप्रभात।
आशा है आप स्वस्थ्य व सुरक्षित होंगे।
आज हम विज्ञापन रचना करेंगे।
आज की दुनिया विज्ञापनों की ही दुनिया है। किसी भी उत्त्पाद या विचारधारा की सफलता इस बात पर होती है कि विज्ञापन कितना मन को छूने वाला है।
परीक्षा में विज्ञापन ५ अंक का आता है।
कक्षा ९ में भी आप विज्ञापन रचना कर चुके हैं।
कुछ ध्यान देने योग्य बातें :
विज्ञापन के लिए अंक विभाजन :-
प्रारूप -२ (बॉक्स +रंग का प्रयोग +चित्र )
विषय वस्तु -२ (जानकारी)
भाषा -१
श्लोगन अवश्य लिखें
जिस वस्तु का विज्ञापन हो उसका नाम रचनात्मक ढंग से एक से अधिक बार प्रयोग करें।
लिखावट आकर्षक हो
श्लोगन नयापन लिए हो
विज्ञापन वास्तविकता से जुड़ा हो।
किसी क्रय विक्रय के विज्ञापन में विशेष अवसर ,छूट ,सम्पर्क करें ,प्राप्ति स्थान आदि शब्दों का प्रयोग अवश्य करें।
कक्षा कार्य
क्रिकेट का बल्ला बनाने वाली कम्पनी के लिए विज्ञापन बनाइये
कार्य पूरा होने पर ,कमेंट भाग में सूचित करें।
गृह कार्य
भारत के स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कोरोना से बचने के तरीकों का प्रचार करने वाला विज्ञापन बनाइये।
इन शब्दों का प्रयोग करें : हाथ धोना , नकाब ,सामजिक दूरी , वायरस संक्रमण।
स्वस्थ्य रहें , सुरक्षित रहें