Showing posts with label रचना के अनुसार वाक्य के भेद -४. Show all posts
Showing posts with label रचना के अनुसार वाक्य के भेद -४. Show all posts

Friday, April 24, 2020

कक्षा -१० रचना के अनुसार वाक्य के भेद -४

वाक्य रूपांतरण
कल हमने सरल और सयुंक्त वाक्यों को मिश्र वाक्य में बदला था। कल के गृह कार्य का उत्तर नीचे दिया गया है।
क-जब बेटे ने केक बनाया तब माँ ने स्वाद से खाया।
ख -जब रात्रि का समय होता है तब चाँद और तारे प्रकाश फैलते हैं।
ग- जब नरेंद्र को सफलता मिली तब उसे प्रशंसा के साथ ईनाम भी मिला।
घ - जैसे ही वह उठा उसे लोगों ने बैठा दिया।
ड़ - जब लॉकडाउन था तब मैं घर से बाहर न जा सका।
विशेष 
राम और सीता वन को गए।
रात्रि  में चाँद और तारे प्रकाश फैलाते हैं।
ये दोनों सरल वाक्य हैं क्योंकि यहाँ और शब्द वाक्यों को नहीं शब्दों को जोड़ रहा है।
कल "रात में -------हैं "संयुक्त वाक्य के रूप में दिया था जो गलती थी इसका संयुक्त वाक्य होगा
रात्रि  होती है और चाँद -तारे प्रकाश फैलाते हैं।

कक्षा कार्य 
प्रश्न : निम्नलिखित वाक्यों का रचना के आधार पर वाक्य  भेद लिखिए। 
  1. परिश्रम करने वालेों की पराजय नहीं होती। 
  2. मुझे आज वह उपहार मिला , जिसे आपने भेजा था। 
  3. वह फल खरीदने  के लिए बाजार गया। 
  4. हम लोग आगरा घूमने गए और वहां चार दिन रहे। 
  5. जहाँ तक दृष्टि जाती है , वहाँ  अँधेरा ही अँधेरा है। 
प्रश्न : निम्नलिखित वाक्यों को निर्देश अनुसार बदलिए। 
  1. घोड़े की सवारी करने वाला मैदान में गिर गया। (मिश्र वाक्य )
  2. मैंने एक बहुत अच्छा शब्द कोष देखा।(मिश्र वाक्य)
  3. मित्र मेरे घर आकर सिनेमा जाने का अनुरोध करने लगा।  (संयुक्त वाक्य )
  4. सुबह हुई और पिताजी घर आ गए। (सरल वाक्य)
  5. जादूगर के जादू दिखाते  ही लड़की ग़ायब हो गयी। (मिश्र वाक्य )

गृह  कार्य 
व्याकरण दर्शिका -पृष्ठ -२११ ,२१२ और २१३ व्याकरण कॉपी में लिखिए ।

स्वस्थ्य रहें , सुरक्षित रहें , स्वअनुशासन का पालन करें।