कक्षा १०
रचना के आधार पर वाक्य रूपांतरण - १
नमस्कार!
आज हम व्याकरण का नया टॉपिक "वाक्य" पढेंगे, जो आपके लिए नया है। इसको अपनी कॉपी में लिखिए व ध्यान से समझिये।
वाक्य
ऐसा सार्थक शब्द- समूह , जो व्यवस्थित हो तथा पूरा आशय प्रकट कर सके , वाक्य कहलाता है।
जैसे तुलसीदास जी ने "रामचरित मानस " ग्रन्थ लिखा।
"वाक्य" में निम्नलिखित बातें होती है :-
- वाक्य की रचना शब्दों (पदों) के योग से होती है।
- वाक्य अपने में पूर्ण तथा स्वतंत्र होता है।
- वाक्य किसी न किसी भाव व विचार को पूर्णतः प्रकट कर पाने में सक्षम होता है।
उदाहरण के लिए यदि कोई व्यक्ति कहता है "पक्षी उड़ ", तो यह वाक्य नहीं कहा जा सकता , क्योंकि यहाँ पर ऐसे विचार का ज्ञान नहीं होता जिसे वक्ता बताना चाहता हो। जबकि - "आकाश में पक्षी उड़ रहा है। " एक पूर्ण वाक्य है।
वाक्य के भेद
वाक्य के दो भेद होते हैं :
- उददेश्य
- विधेय
उददेश्य (कर्ता का विस्तार )
जिसके बारे में कहा जाये। सामान्यता वाक्य का कर्ता ही उसका उददेश्य होता है।
उदाहरण : राम पुस्तक पढ़ रहा है।
यहाँ राम "उददेश्य" है।
विधेय (क्रिया का विस्तार)
उददेश्य या कर्ता के बारे में कुछ कहा जाये। सामान्यता क्रिया विधेय होती है।
उदाहरण: राम पुस्तक पढ़ रहा है। यहाँ "पुस्तक पढ़ रहा है " विधेय है।
रचना के आधार पर वाक्य तीन प्रकार के होते हैं :
१. सरल वाक्य २. संयुक्त वाक्य ३. मिश्र वाक्य
सरल वाक्य (simple sentence)
नीरज क्रिकेट खेल रहा है।
मोहन खाना खा रहा है।
ऊपर लिखे वाक्यों में 'नीरज' तथा 'मोहन' उददेश्य हैं तथा "क्रिकेट खेल रहा है ", " खाना खा रहा है " विधेय हैं। इन वाक्यों में एक कर्ता है तथा उनकी क्रिया भी एक-एक ही है , अतः यह सरल वाक्य हैं।
जिस वाक्य में उददेश्य (subject) तथा एक विधेय (predicate) हो अथार्त एक कर्ता और उसकी एक ही क्रिया (verb) हो, तो उसे सरल वाक्य कहते हैं।
ध्यान रहे कि सरल वाक्य छोटे से छोटा व बड़े से बड़ा भी हो सकता है , जैसे:-
- राहुल पढता है।
- सुबोध का भाई राहुल धीरे -धीरे पढता है।
- सुबोध का भाई राहुल कहानी की पुस्तक धीरे-धीरे पढता है।
गृह कार्य
- रचना के आधार पर वाक्य कितने प्रकार के होते हैं ?
- अपनी कॉपी में पांच सरल वाक्य लिखिए।
- निम्नलिखित वाक्यों में उददेश्य तथा विधेय छाँटिए :
- बच्चे छत पर पतंग उड़ा रहे हैं।
- दीपक कंप्यूटर सीख रहा है।
- पवन फुटबॉल खेलता है।
किसी भी तरह की असुविधा होने पर संपर्क करें।
अपना ध्यान रखिये !