Showing posts with label पुनः अभ्यास. Show all posts
Showing posts with label पुनः अभ्यास. Show all posts

Friday, May 15, 2020

कक्षा -१० संवाद -२ , पुनः अभ्यास

सुप्रभात !
आशा है आप स्वस्थ व सुरक्षित होंगे।
प्रधानाचार्य के आदेश का  आपने पालन कर लिया होगा।
 नीचे दिए लिंक को ध्यान से सुने व समझें कि संवाद स्पष्ट व प्रभावशाली हो।
https://youtu.be/zGsl1avmCLw
यमुना की दुर्दशा पर दो मित्रों की बातचीत को संवाद के रूप में लिखिए।
उत्तर:
अजय – नमस्कार भाई साहब, शायद आप दिल्ली के बाहर से आए हैं।
प्रताप – नमस्कार भाई, ठीक पहचाना तुमने, मैं हरियाणा से आया हूँ।
अजय – मैं भी अलवर से आया हूँ। तुम यहाँ कैसे?
प्रताप – दिल्ली आया था। सोचा सवेरे-सवेरे यमुना में स्नान कर लेता हूँ पर
अजय – कल मेरा यहाँ साक्षात्कार था और आज कुछ और काम था। मैं भी यहाँ स्नान के लिए आया था।
प्रताप – इतनी गंदी नदी में कैसे नहाया जाए?
अजय – मैंने भी यमुना का बड़ा नाम सुना था, पर यहाँ ती उसका उल्टा निकला।
प्रताप – इसका पानी तो काला पड़ गया है।
अजय – फैक्ट्रियों और घरों का पानी लाने वाले कई नाले इसमें मिल जाते हैं न।
प्रताप – देखो, वे सज्जन फूल मालाएँ और राख फेंककर पुण्य कमा रहे हैं।
अजय – इनके जैसे लोग ही तो नदियों को गंदा करते हैं।
प्रताप – सरकार को नदियों की सफ़ाई पर ध्यान देना चाहिए।
अजय – केवल सरकार को दोष देने से कुछ नहीं होने वाला। हमें खुद सुधरना होगा।
प्रताप – ठीक कहते हो। यदि सभी ऐसा सोचें तब न।
अजय – यहाँ की शीतल हवा से मन प्रसन्न हो गया। अब चलते हैं।
प्रताप – ठीक कहते हो। अब हमें चलना चाहिए।
कक्षा कार्य
लॉकडाऊन के दौरान प्रकृति में आये सकारात्मक परिवर्तन के बारे में दो मित्रों केबीच संवाद   लिखिए।
संकेत बिन्दु: प्रदूषण रहित पर्यावरण ,वायु स्वच्छ ,हल्की बयार ,चिड़ियों का चहचहाना ,ध्वनि प्रदूषण समाप्त 
धरा की हरी दुशाला को नई चमक नदियों का प्रदूषण समाप्त स्वच्छ जल अनेक पशु पक्षियों को नया जीवन
गृह कार्य
संपादक को पत्र लिखकर आज के दौर में पुलिस की सकारात्मक भूमिका की प्रसंसा कीजिये। 
 संकेत बिन्दु:
संपादक ,
दैनिक जागरण
कस्तूरबा गाँधी मार्ग 
नई दिल्ली -११०००१ 

अपना ध्यान रखें स्वस्थ रहें सुरक्षित रहें।