Showing posts with label कक्षा -१०( सूचना ). Show all posts
Showing posts with label कक्षा -१०( सूचना ). Show all posts

Saturday, April 18, 2020

कक्षा कार्य -१०

सूचना
सुप्रभात !
 स्वागत है आपका
एक मीठी अँगड़ाई  के बाद पढ़ना प्रारम्भ करते हैं
आज हम सूचना करेंगे
सूचना जनसाधारण को बताने  के लिए दीगयी लिखित जानकारी है 
प्रश्न पत्र के भाग -घ में सूचना के -५ अंक हैं
अंक विभाजन
प्रारूप -२ (बॉक्स ,संस्था का नाम ,दिनांक ,सूचना लिखने वाले का पद व नाम )
विषय -वस्तु -२
भाषा -१

ध्यान देने योग्य बात 😏
बॉक्स के बीचों बीच सूचना शब्द लिखिए
सूचना का विषय लिखिए
संस्था का नाम लिखिए
विभाग का नाम लिखिये
विषय वस्तु लिखिए
दाई ं तरफ दिनांक लिखिए
विषय वस्तु 
यह स्पष्ट हो  
सरल  शब्दों का प्रयोग करें 
मुहावरों का प्रयोग न करें
 विषय की जानकारी पॉइंट बनाकर दीजिये 
सूचना  के अंत में बाईं ओर सूचना देने वाले का नाम ,पद ,सम्पर्क स्थान व दूरभाष अवश्य लिखिये

कक्षा  कार्य 😊
उपरोक्त  सारी जानकारी व्याकरण में लिखिए
वट्स अप में भेजी गई सूचना हिन्दी व्याकरण में लिखिए

गृह कार्य
बी.सी.सी.आई. के निदेशक की ओर से भारत -श्री लंका के बीच होने वाली एक दिवसीय क्रिकेट श्रंखला जो अगस्त में होनी थी उसे करोना के कारण  स्थगित कर दिया गया है ,उसकी जानकारी देने के लिए सूचना बनायें । 

कल मिलते हैं। 
पौष्टिक  भोजन करें सब को खुश रखें 😀