Showing posts with label औपचारिक पत्र -२. Show all posts
Showing posts with label औपचारिक पत्र -२. Show all posts

Tuesday, May 12, 2020

कक्षा -१० औपचारिक पत्र -२

सुप्रभात !
आशा है आप स्वस्थ व सुरसक्षित होंगे।
कल हमने औपचारिक पत्र की कुछ जानकारी प्राप्त की थी। हमने प्रार्थना पत्र का नमूना भी देखा था।
आज हम सरकारी कार्यालय में भेजे जाने वाले शिकायत पत्र का रूप देखेंगे।
कक्षा कार्य 
विद्युत अधिकारी को पत्र लिख विद्युत कटौती के कारण होने वाली असुविधा के बारे में जानकारी दें।

परीक्षा भवन
क ख ग केंद्र
दिनक-१२.५.२०२०

प्रबन्धक
विद्युत विभाग
दिल्ली विद्युत निगम
क.ख.ग. क्षेत्र
नई दिल्ली -११ ०० १

विषय - विद्युत कटौती से होने वाली असुविधा के बारे में जानकारी देते हुए पत्र।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि मैं  प. फ. ब.करोल बाग क्षेत्र का निवासी हूँ। पिछले दो महीने से करोल बाग क्षेत्र के निवासियों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। अभी गर्मियाँ प्रारम्भ नहीं हुईं हैं और घंटो -घंटों बिजली  आने  का इंतजार करना पड़ता है। बिजली की कटौती के कारण कम्प्यूटर नहीं चला पते और आप जानते हैं आजकल ऑनलाइन शिक्षा का युग है। इस कटौती के कारण  पढ़ नहीं  पाते  हैं। आज के प्रतियोगिता दौर में  यदि छात्र को  सफलता प्राप्त करने के लिए देर रात तक पढ़ना अतिआवश्यक है। बिजली कटौती के कारण हम पढ़ नहीं पाते। परीक्षाएं सर पर हैं। बिजली की इस कटौती ने नागरिक सुरक्षा के सामने भी प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। सड़क और गलियों में बिजली कटौती के कारण अँधेरा फैला रहता है जिसका फायदा गैरकानूनी तत्व उठाते है। दिन प्रतिदिन बढ़ते अपराधों की संख्या इस और संकेत करते हैं।
 यदि कटौती का पूर्व निर्धारित समय हो और उसकी जानकारी जनता को  दें तो काफी सुविधा रहेगी।परिणाम स्वरूप  मोहल्ला समिति गली और सड़क के लिए पहरेदारो का प्रबंध करलेगी। कृपया  हमारी इस समस्या का समाधान निकालिये।
धन्यवाद।
भवदीय
प.फ.ब.
१२.५.२०२०

गृह कार्य 
जल विभाग को पत्र लिख प्रदूषित जल की शिकायत करते हुए पत्र लिखिए।
सहायता के लिए कुछ संकेत
१ )जल अधिकारी
दिल्ली जल निगम
क ख ग क्षेत्र
निर्देश :- कल आपकी रचना के आधार पर वाक्य के भेद की लघु परीक्षा होगी।