सुप्रभात !
आशा है आप स्वस्थ व सुरक्षित होंगे।
नीचे दिये लिंक की सहायता से लघु परीक्षा दीजिये।
https://forms.gle/5fR5fuMVJ2AMqm4R8
किसी भी असुविधा होने पर संपर्क करें।
आशा है आप स्वस्थ व सुरक्षित होंगे।
नीचे दिये लिंक की सहायता से लघु परीक्षा दीजिये।
https://forms.gle/5fR5fuMVJ2AMqm4R8
२. मेरा त्राण करो अनुदिन तुम यह मेरी प्रार्थना नही
बस इतना होवे (करुणामय)
तरने की हो शक्ति अनामय।
मेरा भार अगर लघु करके न दो सांत्वना नही सही।
केवल इतना रखना अनुनय -
वहन कर सकूँ इसको निर्भय।
नत शिर होकर सुख के दिन में
तव मुख पहचानूँ छिन -छिन में।
दुख रात्रि मे करे वंचना मेरी जिस दिन निखिल मही
उस दिन ऎसा हो करुणामय ,
तुम पर करूँ नहीं कुछ संशय।।
शब्द-अर्थ
त्राण-बचाव , अनुदिन-प्रतिदिन, अनामय -रोग रहित , सांत्वना-तसल्ली देना , अनुनय -विनय , नथ शिर -सिर झुका कर , दुखरात्रि -दुःख से भरी रात , वंचना -धोखा देना , निखिल -सम्पूर्ण , संशय -संदेह , छिन -छिन -पल-पल , मही -धरती।
व्याख्या
कवि कहते हैं कि हे भगवन्! मेरी यह प्रार्थना नहीं है आप प्रतिदिन मुझे भय से
छुटकारा दिलाएँ। आप मुझे केवल रोग रहित यानी स्वस्थ रखें ताकि मैं अपने
बल और शक्ति के सहारे इस संसार रूपी भवसागर को पार कर सकूँ। मैं यह
नहीं चाहता की आप मेरे कष्टों का भार कम करें और ढाँढस बँधायें। आप मुझे
निर्भयता सिखायें ताकि मैं सभी मुसीबतों से डटकर सामना कर सकूँ। सुख के
दिनों में भी मैं आपको एक क्षण के लिए भी आपको ना भूलूँ। दुःखों से भरी रात
में जब सारा संसार मुझे धोखा दे यानी मदद ना करें फिर भी मेरे मन में
आपके प्रति संदेह ना हो, ऐसी शक्ति मुझें दें ।
गृह कार्य
ऊपर लिखित व्याख्या को अपनी साहित्य कॉपी में करें
किसी भी असुविधा होने पर संपर्क करें।